
Flight Cancelled मुंबई के बाद अब बंगलुरु की उड़ान होने जा रही बंद, 30 नवम्बर से बढ़ेगी परेशानी
Publish:
गोरखपुर से हवाई यात्रा का हाल
मुंबई (Mumbai) के बाद बंगलुरु (Bengluru) के यात्रियों के लिए बुरी खबर है। गोरखपुर से बंगलुरु (Gorakhpur-Bengluru Flight) जाने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट (Jet flight) बंद होने वाली है। 30 नवम्बर से यह उड़ान बंद हो जाएगा। विमानन कंपनी ने जहाज की मरम्मत को उड़ान बंद होने की वजह बताई है।
Read this also:
- मस्जिद विस्फोट में मौलवी ने किया बड़ा खुलासा, सेना में कार्यरत अशफाक भी एजेंसियों के रडार पर
- यूपी के इस धर्मस्थल में बड़ा धमाका, बारुद कनेक्शन पर मौलवी सहित कई गिरफ्तार
फिर बढ़ी बंगलुरु आने जाने वालों की दिक्कतें
गोरखपुर से ट्रेन से बेंगलुरू की यात्रा करने पर कम से कम 50 घंटे लगते हैं, जबकि वायुमार्ग से यात्रा करनेे में महज ढाई घंटे ही लगते हैं। गोरखपुर से हवाई सेवा बंद होने के बाद यात्रा करने वालों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। अब बंगलुरु जाने के लिए वायुसेवा के लिए लखनऊ या दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने जाना होगा।
गोरखपुर से बंगलुरु के लिए हवाई सेवा सात जनवरी 2019 को शुरु हुई थी। तभी से बिना रुकावट के उड़ान जारी थी। किराया भी 4000 से 8000 रुपये के बीच रहने की वजह से लोग इसका ही इस्तेमाल करते थे। गोरखपुर से मुंबई के लिए एक फ्लाइट पहले ही बंद हो चुकी है।
Read this also: ससुराल जाने को रुपये नहीं दिए तो मां को पीट पीटकर मार डाला
[MORE_ADVERTISE1]