
रविवार को तांबे के लोटे से जल अर्पण समेत करें ये 10 काम, नौकरी के खुलेंगे रास्ते
Publish:
- Ravivar ke upay : रविवार को किए गए खास उपाय आपकी परेशानियों को दूर कर सकते हैं
नई दिल्ली। भगवान सूर्य को मान-सम्मान का देवता माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को नौकरी और समाज में प्रतिष्ठा उन्हीं की वजह से मिलती है। ऐसे में रविवार को उनकी आराधना करने एवं कुछ खास उपाय करने से उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है।
[MORE_ADVERTISE1]1.रविवार के दिन स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इस दौरान गायत्री मंत्र जपें। इससे नौकरी में आने वाली अड़चनें दूर होंगी।
2.रविवार को सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ा गुड़ मिला लें। इससे सूर्य देव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
3.भाग्य वृद्धि के लिए रविवार के दिन गुड़ और चावल का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे आपके सारे काम बन सकते हैं।
4.पराक्रम और साहस के लिए रविवार के दिन लाल चंदन की माला से सूर्य देव के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें।
5.आकर्षित में वृद्धि के लिए रविवार के दिन अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। इससे लोग आपसे खुश रहेंगे।
[MORE_ADVERTISE2]6.सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन ब्राम्हण को लाल मसूर की दाल का दान करें। इससे ग्रह दोष दूर होंगे।
7.रविवार के दिन गुड़ और चावल से बनी खीर को सूर्य देव को चढ़ाने से भी दिन अच्छा जाता है। इससे आपकी तरक्की होगी।
9.अगर आपके घर में कोई बीमार है तो सूर्य देव को तांबे के कलश में रोली और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपका सूर्य ग्रह मजबूत होगा।
10.रविवार को आदित्य ह्रदयस्त्रोत का पाठ करने से सूर्य ग्रह बलवान होता है। इससे आपकी सारी परेशाािनयां दूर होंगी।
[MORE_ADVERTISE3]