
स्वदेशी मेले में थिरके सीयू अभिनर्तन के छात्र, लोगों ने खूब बजाई ताली
Publish:
सीयू के अभिनर्तन समूह ने स्वदेशी मेले में दी प्रस्तुति
बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) के नृत्य समूह अभिनर्तन ने दिनांक 17 नवंबर, 2019 को रात 9.30 बजे बिलासपुर में चल रहे स्वदेशी मेले में अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लियज्ञं बिलासपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में आयोजित इस मेले के मंच पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अभिनर्तन नृत्य समूह के सदस्यों ने लगभग पांच मिनट की अवधि की गणेश वंदना की क्लासिकल डांस प्रस्तुति दी।
इस प्रस्तुति में समूह के सात सदस्य- निकिता दास, एम.एससी. जूलॉजी प्रथम वर्ष, विधि सेन गुप्ता, बी.कॉम.एल.एल.बी. प्रथम वर्ष, युक्ता यादव, बी.एससी. वानिकी प्रथम वर्ष, सोनालिका, बी.एससी. बॉटनी, प्रथम वर्ष, आभा साहू, बी.एससी. रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष, नित्या खत्री, बी.एससी. प्रथम वर्ष एवं गौरव सोनी, बी.एससी. रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष शामिल हुए। इस प्रस्तुति के दौरान अभिनर्तन के छात्र समन्वयक निकिता दास, एम.एससी. जूलॉजी प्रथम वर्ष एवं योगेन्द्र कुमार नेताम, एम.एससी. बॉटनी प्रथम वर्ष भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अभिनर्तन नृत्य समूह के शिक्षक समन्वयक मुरली मनोहर सिंह भी उपस्थित रहे।
अभिनर्तन विश्वविद्यालय का नृत्य समूह है। जिसमें लोक नृत्य, शास्त्रीय एवं अध्र्द शास्त्रीय एवं नृत्य की अन्य विधाओं को छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इसके शिक्षक समन्वयक डॉ. सीमा पांडे, विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग एवं मुरली मनोहर सिंह, सहायक प्राध्यापक, हिंदी विभाग हैं।