
Lata Mangeshkar Critical: लता मंगेशकर आईसीयू में भर्ती, शिवराज सिंह बोले- हंसती, मुस्कुराती रहें दीदी
Publish:
Lata Mangeshkar Health News-लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना...।
भोपाल। जानी-मानी पार्श्व गायिका लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगा की हालत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके अस्वस्थ होने की खबर ( Lata Mangeshkar Health News ) मिलते हैं मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी लोग लता जी के लिए ईश्वर से दुआ कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है। उन्होंने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लता दीदी के स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने की ईश्वर से कामना की है। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि हम सबकी प्यारी दीदी आदरणीय @mangeshkarlata के पुन: अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपका आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे। आप पूर्ववत हंसती, मुस्कुराती रहें, शुभकामनाएं!
उनके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]हम सबकी प्यारी दीदी आदरणीय @mangeshkarlata के पुन: अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपका आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे। आप पूर्ववत हंसती, मुस्कुराती रहें, शुभकामनाएं!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 12, 2019
सोशल मीडिया पर भी हो रही है दुआएं
ट्वीटर पर एक यूजर अभिषेक पालीवाल लिखते हैं कि हम भी इस देश की देवी, अपनी आवाज का लोहा मनवाने वाली देवी को अतिशीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते है। विशाल जिंगाडे ने भी लिखा है कि हम सब भगवान से लता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। इनके अलावा सैकड़ों लोग भी हैं जो सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगा मंगेशकर को फेफड़ों में गंबीर इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सोमवार को उन्हें श्वास लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल ले जाया गया है। डाक्टरों के मुताबिक लता मंगेशकर को निमोनिया हुआ है। साथ ही बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत गंभीर ही बनी हुई है।
लता मंगेशकर से जुड़ी अधिक खबरों के लिए देखें...।
मध्यप्रदेश में हुआ था लता का जन्म
दुनिया को अपने सुरों से झूमने को मजबूर करने वाली लता मंगेशकर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। संगीत की दुनिया में स्वर कोकिला के नाम से उन्हें जाना जाता है। मध्यप्रदेश के इंदौर के सिख मोहल्ले के मकान नंबर 22 में उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। जिसे आज लोग लगा मंगेशकर की जन्म स्थली के नाम से जानते हैं। जिस जगह पर उनका घर था, वहां आज कपड़ों का बड़ा शोरूम बन गया है। उस शोरूम की एक दीवार पर लता मंगेशकर से जुड़ी कुछ कलाकृतियां उकेरी गई हैं, जो देखते ही बनती हैं।